देहरादून: राष्ट्रीय पार्टियों के आपसी कलह में उलझा लोकसभा चुनाव

April 5, 2019 | samvaad365

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी पार्टिया अपने अपने वर्चस्व को बढ़ाने में लगी है जिसके चलते पुराने और रूठे हुए कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाने के लिए सभी पार्टी के नेता सक्रीय दिखाई दे रहे है। तो वहीं लोकसभा का चुनावी संग्राम अपने उफान पर हैं। राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मतदान की तारीख नजदीक आते ही नेताओं की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। भाजपा सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नाकार दिया है। यही वजह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2-2 सीटों से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने नाकार दिया था। जनता का समर्थन अब भाजपा के पक्ष में है। बहरहाल, राष्ट्रीय पार्टियों के बीच चल रही इस जुबानी जंग को देखकर तो यही लग रहा है कि ये लोकसभा चुनाव 2019 का मैदान नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियों का आपसी कलह रणक्षेत्र हो। खैर देखते हैं कि इस चक्रव्यूह को तोड़ कौन सी पार्टी सत्ता पर काबिज होती है।

यह खबर भी पढ़ें-शामली: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

यह खबर भी पढ़ें-बधाई हो… मेहनत के बूते लगाई विदेशी छलांग, अब इतने करोड़ का मिलेगा पैकेज

देहरादून/काजल

36593

You may also like