हापुड़: सह भोज कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह… सुनी लोगों की समस्याएं

January 19, 2020 | samvaad365

हापुड़: हापुड़ के धौलाना में भोज कार्यक्रम के दौरान धौलाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय सड़क एवं राज्य परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के साथ भोजन का आनंद उठाया। साथ ही स्थानीय लोगों ने राज्यमंत्री को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सह परिवार सहज कार्यक्रम में पहुंचे डॉ वीके सिंह ने कहा कि आपसी भाईचारे और समन्वय स्थापित करने के लिए सह भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी पुत्री डॉक्टर मृणालिनी सिंह पूर्व विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव दंगल: दिल्ली फतह के लिए केजरीवाल सरकार तैयार… जनता से किए ये 10 बड़े वादे…

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/आरिफ कसर

45750

You may also like