खटीमा में किसानों ने किया एसडीएम का घेराव

January 22, 2019 | samvaad365

राजस्व विभाग के अमीनो द्वारा किसानों से बैंक ऋण की वसूली करने के लिये किसानों के घर जाने पर भड़के किसानों ने एसडीएम का किया घेराव। बैंक लोन की आरसी गेंहू की फसल आने तक रोकने की मांग की।

उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा तहसील में आज दर्जनों किसानों ने एसडीएम का घेराव किया। किसानों का कहना है कि किसानों को अभी तक धान व गन्ने की फसल की कीमत सरकार से नहीं मिली है। साथ ही धान की काफी फसल भारी बारिश की वजह से खराब हो गयी थी। जिस कारण किसान बैंकों का कर्ज देने में असमर्थ है। वही बैंकों ने किसानों की आरसी काट कर तहसील में भेज दी है। जिस कारण राजस्व विभाग के अमीन बैंक कर्ज लेने के लिये किसानों के घर ऋण वसूलने के जा रहे है। ऋण नही देने की स्थिति में किसानों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। इसलिये किसान आज एसडीएम के पास आये है कि उनसे बैक के ऋण की वसूली गेहूं की फसल आने तक रोकी जाये।

वही एसडीएम का कहना है कि नियमानुसार ही बैंक ऋण की वसूली की जा रही है। किसी किसान को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। नियानुसार जो भी सुविधा दी जा सकती है दी जायेगी।

यह खबर भी पढ़ें-कैलाश बनेगा राष्ट्रीय धरोहर, भारत ने बढ़ाया पहला कदम…

यह खबर भी पढ़ें-भारत के अंतिम सीमा पर स्थित इस गांव में है महादेव का अद्भूत तीर्थ स्थल

खटीमा/दीपक चंद्रा

30548

You may also like