मसूरी विधायक गणेश जोशी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

January 14, 2019 | samvaad365

पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल बांटे। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा की हर साल की तहर इस साल भी जरुरतमंद लोगों को कम्बल बांटे जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल करीब 2500 जरुरतमंद लोगों को कम्बल बांटे जाने का लक्ष्य है। वहीं लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, चुनावों में इस बार जीत भाजपा की ही होगी।

यह खबर भी पढ़ें- दिल्ली में उत्तरैणी मकरैणी पर्व की धूम, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

यह खबर भी पढ़ें- बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला हुआ शुरू, निकाली गई भव्य झांकी

मसूरी/राजवीर रौंछेला

30080

You may also like