बागेश्वर में हुआ नेशनल एथलीट नितिन रावत का जोरदार स्वागत

January 29, 2019 | samvaad365

बागेश्वर जनपद, उत्तराखण्ड राज्य और अपने देश का नाम रोशन करने वाले नेशनल एथलीट नितिन रावत का अपने घर जनपद बागेश्वर पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नितिन का स्वागत फूल मालाओं द्वारा किया गया। उनका पैतृक घर गरुड़ ब्लॉक के अड़ा ग्राम में है। बचपन से ही दौड़ना उनका शौक रहा है और बाद में उनका ये शौक पैशन बन गया।

इसी दौड़ के चलते वो कुमाऊँ रेजिमेंट में भर्ती हुए। अब वो कुमाऊँ रेजिमेंट के एथलीट के रूप में जाने जाते है। देश-विदेश में अपने राज्य और जनपद का नाम रोशन कर रहे है। मुख्यमंत्री के गरुड़ दौरे के दौरान भी उन्हें ख़ुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मंच से सम्मानित किया था।

दरसअल नितिन रावत उस समय सुर्खियों में आये जब उन्होंने कुमाऊँ रेजिमेंट की तरफ़ से रियो ओलंपिक 2016 में एथेलीट के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व किया इतना ही नहीं इस खेल में उन्होंने फतह भी हासिल की।  अभी हाल ही में उन्होंने दोबारा से मुंबई मैराथन चैंपियनशिप जीती है। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा जब कि वो 2016 में पहली बार मुंबई मैराथन जीते थे। उसके बाद उन्हें रियो ओलंपिक में जाने का मौका मिला। अब दोबारा से मुंबई मैराथन जीता। अब उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा अप्रैल महीने में लन्दन मैराथन और ऑक्टूबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी चल रही है इसलिए फ़िलहाल मेरा उन दोनों सीरीज़ को जितने पर फ़ोकस है।

यह खबर भी पढ़ें-सितारगंज में फिर से मिले पीड़ित व्यापारियों को अतिक्रमण हटाओ नोटिस

यह खबर भी पढ़ें-मुंबई में 10 दिवसीय कौथिग का समापन, हिरा समधणी गीत पर देर रात तक झूमे प्रवासी 

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

31127

You may also like