पिथौरागढ़ कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा

September 10, 2019 | samvaad365

पिथौरागढ़: कुमाऊँ के तीसरे सबसे बड़े विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष का पद एबीवीपी के नाम रहा, अध्यक्ष पर मोहन चंद्र पाण्डेय ने 393 वोट से विजय प्राप्त की. दूसरे नंबर पर भगवान सिंह बिष्ट रहे जिन्होंने 815 मत प्राप्त किये. वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह मेहता निर्दलीय विजय हुए. सचिव पद पर योगेश सौन तो संयुक्त सचिव पर पीयूष रावत निर्विरोध चुने गए. कोषाध्यक्ष पद पर यश सिंह लुंठी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर हरीश सिंह विजय रहे. सांस्क्रतिक सचिव के पद पर बबलू प्रसाद विजय हुए.

(संवाद 365/ नीरज कुमार)

यह खबर भी पढ़ें- बागेश्वर डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की जीत…कांडा कपकोट में एनएसयूआई जीती
यह खबर भी पढ़ें-छात्रसंघ चुनाव: डीएवी में ABVP को करारा झटका… निर्दलीय निखिल शर्मा जीते

 

 

41360

You may also like