बांध की समस्या को लेकर जल बिरादरी की गंगा अविरल यात्रा…

April 25, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए बड़े-बड़े बांधों के निर्माण को स्वीकृति  दी जा रही है। जिसका सामाजिक संस्थानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। नदियों के लिए काम कर रही सामाजिक संस्था द्वारा प्रदेश में बन रहे बांधों के विरोध में गंगा अविरल यात्रा निकली जा रही है।

जल बिरादरी संस्था ने सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में राजनितिक पार्टियों द्वारा अपने फायदे के लिए बांध बनाने की स्वीकृति बांध माफियाओं को दी जा रही है। पहाड़ की पीड़ा को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बांध के निर्माण से उत्तराखंड से लोग आए-दिन पलायन कर रहे हैं।  साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में पांच प्रयागों को माफियाओं  के हाथ बेच देगी, जिससे गंगा और अन्य नदियों की निर्मलता खत्म हो जाएगी।

वहीं, जल बिरादरी संस्था की प्रदेश अध्यक्ष विनीता चौधरी ने बताया कि पांच प्रयागों में सरकार ने 24 बांध बनाने की अनुमति दी है। जिसे बचाने के लिए गंगा अविरल यात्रा निकाली  जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जल बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल पुरुष राजेंद्र सिंह सात दिवसीय गंगा अविरल यात्रा का शुभारम्भ करेंगे, जो देहरादून से ऋषिकेश, देवप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर होते हुए विष्णुप्रयाग पहुंचेगी।  उन्होंने बताया की आखिर में देश के अंतिम गाँव बद्रीनाथ माणा गाँव में जाकर जनसम्पर्क किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान लोगों को बांधों के नुकसान के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने डैम बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में डैम बनाएं जाएं तो छोटे-छोटे बनाएं जाएं जिससें कोई भारी नुकसान नहीं होता है।  

यह खबर भी पढ़ें-अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया जिले में मूल्यांकन केंद्र का निरिक्षण, प्रधानाचार्य और व्यवस्थापक गायब…

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरांचल युवा फेस्ट 2019: बैंड की थाप से झूम उठा विवि परिसर

देहरादून\कुलदीप 

37127

You may also like