चारधाम यात्रा में आ रही कई मुश्किलें, हेली सेवा से भी रह सकते है वंचित…

April 23, 2019 | samvaad365

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गया है। यात्रा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अपनी पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बार चारधाम यात्रा में जहाँ बर्फबारी से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं लाखों की संख्या में हेली सेवा से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को हेली की सेवाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। ये इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि हेली सेवाओं का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।

बता दें की हर साल यात्रा के लिए कई यात्री उत्तराखंड का रुख करते हैं। राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर साल हेली सर्विस के टेंडर आवंटित कर, यात्रा का किराया तय करती है, लेकिन इस वर्ष हाईकोर्ट द्वारा हेली सर्विस पर रोक लगा दी गई है। जिसकी अगली सुनवाई कोर्ट में 24 अप्रैल को होने वाली है। साल 2018 में चारधाम यात्रा के दौरान लगभग सवा दो लाख यात्रियों ने हेली सेवा सुविधा का लाभ लिया है। जिसमें एक लाख दस हजार यात्रियों द्वारा केदारनाथ धाम में हेली की सुविधा ली गई है। जबकि चारधाम यात्रा के दौरान हर साल 9 से 14 हेली सर्विस काम करती है।

उत्तराखंड में 7 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसके बाद 9 मई को केदारनाथ और 10 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। वहीं नागरिक उड्डयन विभाग के अपर सचिव आर.राजेश कुमार ने बताया की इस बार यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम पर हेली सर्विस का फोकस रखा जाएगा। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा की श्रद्धालु अधिकतर केदारनाथ जाना पसंद करते है और हेली सर्विस का अधिक उपयोग करते है। हालांकि हेली सेवाओं का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी 24 अप्रैल को सुनवाई होने वाली है। हेली मामले में जैसे ही हाईकोर्ट से निस्तारण हो जाएगा। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया कर ऑपरेटरों का चयन कर दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें-प्रदेश में एम्बुलेंस व्यवस्था चरमराई, जानिए क्या है समस्याएं…

यह खबर भी पढ़ें-भू-माफिया की दादागिरी, अवैध जमीन पर किया कब्जा

देहरादून/कुलदीप

37057

You may also like