टिहरी: भाजपा युवा मोर्चा ने चिकित्सकों के लिए दी 100 पीपीई किट…

May 20, 2020 | samvaad365

टिहरी: नई टिहरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा जोशी ने संगठन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 100 पीपीई किट और संक्रामक बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए 100 इजी सिप कप निशुल्क उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सरकार और संगठन की ओर से कार्यक्रम को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा जोशी ने टिहरी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीनू रावत और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अमित राय को 100 पीपीई किट 100 स्पीड कप भेंट किए। नेहा जोशी ने बताया कि इससे पूर्व मसूरी और देहरादून में भी कोरोना वारियर्स के लिए यह सामग्री दी गई है, राशन किट मोदी किट मोदी के नाम से ही तमाम अन्य कार्यक्रमों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष परमवीर पवार मंडल अध्यक्ष सभासद विजय कठैत दिनेश भट्ट कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: खुद को वन मंत्री हरक सिंह रावत का चेला बताकर वन ठेकेदार ने दी राजस्व निरीक्षक कविता फर्सवाण को जान से मारने की धमकी

संवाद365/भगवान रावत

49941

You may also like