अपने सपनों का घर उत्तराखंड में बनाएंगे ये बॉलीवुड सिंगर,उत्तराखंड से रहा है पुराना नाता

January 22, 2019 | samvaad365

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम उत्तराखंड की हसीन वादियों में अपना आशियाना बनाने जा रहे। यहां की खूबसूरती से वो इतने मोहित हो गए कि अब सोनू निगम देवभूमि में ही बसने का मन बना चुके हैं।

आपको बताते चलें कि सोनू निगम का ननिहाल रुद्रप्रयाग जिले के धारी देवी मंदिर के पास ठामक गांव में है। ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ दो दिन बिताने के बाद उन्होंने शीशम झाड़ी इलाके में योगा रिट्रीट खोलने के लिए उपयुक्त जगह देखी। शीशम झाड़ी के दयानंद आश्रम के पास उन्होंने एक फ्लैट का मुआयना भी किया। मिली जानकारी के अनुसार सोनू निगम यहां योगा रिट्रीट बनाना चाहते हैं, इसके लिए वो अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं।

दो महीने पहले भी सोनू निगम ऋषिकेश आए थे, तब भी उन्होंने ऋषिकेश में योगा रिट्रीट खोलने की इच्छा जताई थी। बता दें कि गायक सोनू निगम पिछले दो साल में कई बार उत्तराखंड के ऋषिकेश आ चुके हैं। अपने ऋषिकेश प्रवास के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों में पूजा करने के साथ ही गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। सोनू निगम इस बार अपने माता-पिता, बहन और पत्नी के साथ ऋषिकेश आए, यहां वो एक रिजॉर्ट में रुके थे। हम आपको सोनू निगम का एक खास गढ़वाली गीत भी दिखा रहे हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि सोनू निगम अप्रैल में फिर ऋषिकेश आएंगे।

यह खबर भी पढ़े- गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड में सबसे ज्यादा एनसीसी कैडेट्स उत्तराखंड से चयनित,जाने पूरी खबर

यह खबर भी पढ़े- उत्तराखंड में मौसम की करवट, मैदान में बारिश तो पहाड़ पर हो रही है बर्फबारी

देहरादून/संध्या सेमवाल

30624

You may also like