देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए राज्य के जिलों के लिए संगठन प्रभारी

August 17, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार राज्य के सभी जिलों के लिए संगठन के प्रभारी नियुक्त कर दिए। जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रीतम सिंह ने पार्टी की गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने व संगठन को ब्लॉक स्तर व बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय करने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।

धस्माना ने बताया कि उत्तरकाशी के लिए पूर्व विधायक राजकुमार, यमुनोत्री के लिए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक धीरेंद्र प्रताप, टिहरी पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, नरेंद्रनगर गणेश गोदियाल पूर्व विधायक, पौड़ी याकूब सिद्दीकी पूर्व दर्जाधारी, रुद्रप्रयाग पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण,चमोली पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी व राजेन्द्र शाह मुख्य कार्यक्रम समन्वयक,उधम सिंह नगर पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत व संजय पालीवाल, हरिद्वार पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल , रुड़की पूर्व सांसद महेंद्र पाल, देहरादून पछवा पूर्व विधायक राम यश सिंह, देहरादून शहर व परवादून पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ , कोटद्वार प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना, नैनीताल प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत एवं हरीश पनेरू प्रदेश महामंत्री, अल्मोड़ा भुवन कापड़ी पूर्व अध्यक्ष प्रदेश युवा कांग्रेस, पिथौरागढ़ पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, डीडीहाट मोहन सिंह रावत अध्यक्ष जिला पंचायत, चंपावत पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,बागेश्वर खुशाल सिंह अधिकारी अध्यक्ष जिला पंचायत, रानीखेत पूर्व विधायक हेमेश खरख्वाल को प्रभारी बनाया गया है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नव नियुक्त जिला प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे तत्कासल अपने प्रभार वाले जिलों में जिलों के पूर्व सांसदों, विधायकों/पूर्व विधायकोंमहत्वपूर्ण नेताओं ,जिला /नगर/ब्लाक पदाधिकारियों , सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों ,पार्टी के सभी विभागों के पदाधिकारियों से संपर्क कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में प्रदेश मुख्यालय को अवगत करवाने का कार्य करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में सामान्य होने लगे हालात… कई जगहों पर 2G इंटरनेट सेवा बहाल

यह खबर भी पढ़ें-सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाली जुड़वा बहने ताशी-नुंग्शी सीएम रावत से मिली

संवाद365/किशोर रावत

40393

You may also like