यशपाल आर्य और उनके बेटे शामिल हुए कांग्रेस पार्टी में , हल्द्वानी और बाजपुर में जश्न का माहौल

October 11, 2021 | samvaad365

यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य की घर वापसी पर कांग्रेस में जश्न का माहौल है। कांग्रेस नेता आतिशबाजी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जताई वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने कहा कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य के आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है ।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड क्रांति दल ने किया बढ़ती महंगाई के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला दहन

इसी के चलते बाजपुर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। बता दें कि बाजपुर के भगत सिंह चौक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में वापसी करने पर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की जिसके उपरांत मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ने बताया कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है ऐसे में यशपाल आर्य ने जो कांग्रेस में आने का फैसला लिया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि बाजपुर क्षेत्र की जनता यशपाल आर्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

संवाद365,डेस्क

 

67705

You may also like