खटीमा में बहुरंगी प्रतिभाओं को शिक्षा मंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित

January 30, 2019 | samvaad365

क्षेत्र की बहुरंगी प्रतिभाओं को शिक्षा मंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में किया सम्मानित। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का किया आहवान।

उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिरकत की। वही सम्मान समारोह में जंहा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। वही शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता,चिकित्सक,उद्योगपति व व्यापारियों को सम्मानित किया गया। वही इस दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने की जंहा बात कही।

वही कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक वर्ग से उनको शिक्षा की बेहतरी के लिए लिए जा रहे फैसलों में सहयोग करने की भी अपील की गई।वही सम्मान समारोह में छात्र,शिक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारियों सहित लगभग चार सौ लोगो को शिक्षा महकमे द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान अक्सर प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है इसलिए शिक्षा महकमे ने सीमान्त क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है।वही उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर शिक्षा महकमे व क्षेत्र सामाजिक लोगो को सहयोग करने पर उनका धन्यवाद दिया।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश की ओर से आयोजित किया गया सर्विक्स कैंसर जनजागरूकता अभियान

यह खबर भी पढ़ें-केंद्रीय गृह मंत्री किरेन रिजिजू का दो दिवसीय दौरा हुआ समाप्त, जानिए अहम बातें

खटीमा/दीपक चंद्रा

31301

You may also like