ऐसा होगा 20 रुपए का नया नोट, जानिए क्या होगी इसकी खासियत…

April 27, 2019 | samvaad365

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही 20 रूपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की गई है। आठ नवम्बर 2016 को नोटबंदी होने के बाद करेंसी बदलने का सिलसिला जारी हुआ था। जिसमें 2000, 500, 200, 100, 50, और 10 रूपये के नए नोट आने के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा आखिरकार 20 रूपये के नोट को भी बदलने का फैसला किया है। शुक्रवार को ही रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपनी  वेबसाइट पर 20 रूपये के नए नोट के फीचर्स सार्वजनिक किये गए थे। जिसमें महात्मा गांधी की इस नई सीरीज के तहत जारी होने वाले  20 रूपये के नोट पर नए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। 

 

बता दें कि रिज़र्व बैंक द्वारा साफ कहा गया है कि 20 रूपये के नोट जो अभी चलन में हैवो सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। इस 20 रूपये के नोट का आकर 63mmx129mm का होगा। नए नोट में बाकी सभी फीचर्स वैसे ही रहेंगेजैसे पहले जारी नोटों में हैं। साथ ही रिज़र्व बैंक की ओर से बयान में कहा गया है कि 20 रूपये के नए नोट का रंग थोड़ा हरा-पिले रंग का होगा। जिसके पीछे देश की संस्कृति को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं के चित्र होंगे। 

हालांकि, 2016 में नोटबंदी के बाद 500, 2000, 200, 100, 50 और 10  रुपये के नए नोट भी जारी किए जा चुके हैं।  20 रुपये का नोट बदलने का भी अनुमान लगाया जा रहा थाजिसे अब भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा घोषित कर दिया गया है। वहींरिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2016 तक 20 रूपये की नोट की संख्या 4.92  अरब थी जो मार्च 2018 में 10 अरब हो गई थी। जो चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 प्रतिशत है। अब देखने वाली बाद यह होगी कि कब तक आम आदमी के हाथ में 20 रूपये का नोट आता है।  

 

यह खबर भी पढ़ें- भारतीय थलसेना की शानदार पहल, अब बेटियों के लिए आसान हुई देश सेवा की राह

यह खबर भी पढ़ें-पहाड़ में शोक की लहर, 20 साल की अदाकारा रजनी का निधन, ऐसे हुई मौत…

संवाद365/कुलदीप 

37204

You may also like