पिथौरागढ़: 8 पर्वतारोहियों में से पांच के शव देखे जाने का दावा

June 3, 2019 | samvaad365

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने नंदादेवी पीक फतह के दौरान लापता हुए 8 पर्वतारोहियों में से 5 के शव देखे जाने का दावा किया है। जिला प्रशासन ने हैलीकाप्टर द्वारा खींची गयी फोटो भी जारी की है। वायु सेना के हैलीकाप्टर द्वारा आज दूसरे दिन भी लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन का काम जारी रखा गया । इस दौरान नंदादेवी ईस्ट में चोटी पर 5 शव दिखाई दिये।

हालाँकि ख़राब मौसम के चलते हैलीकाप्टर ज्यादा नीचे नहीं जा पाया। जिलाधिकारी का कहना है कि शवों को रेस्क्यू करने का काम कल फिर से शुरू किया जायेगा। आपको बता दे कि विदेशी पर्वतारोहियों का 12 सदस्यीय दल 10 मई को पिथौरागढ़ ज़िले के मुनस्यारी से नंदादेवी फतह को निकला था। जिसमें से 4 सदस्य तो बेस कैम्प की ओर वापस लौट आये थे। जिन्हे २ जून को हैलीकाप्टर द्वारा रेस्क्यू कर जिला मुख्यालय लाया गया।  जबकि 8 सदस्य लापता हो गए थे। जिनकी खोजबीन का काम आईटीबीपी और सेना के साथ ही वायुसेना के हैलीकाप्टर द्वारा किया जा रहा है। हालाँकि ख़राब मौसम बार बार रेस्क्यू काम में बाधा डाल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों…

यह खबर भी पढ़ें-NSA अजीत डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

संवाद365/नीरज कुमार 

38079

You may also like