पंचतत्व में विलीन हुए शहीद मेजर विभूति, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

February 19, 2019 | samvaad365

देश की सेवा में भारत मां का एक और बेटा शहीद हो गया। उत्तराखंड के शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंढियाल पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद मेजर विभूति का वैदिक मंत्रोच्चारों और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हरिद्वार खड़खड़ी शमशान घाट पर उनके चाचा जगदीश प्रसाद ढौंडियाल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

वहीं शहीद मेजर विभूति के अंतिम दर्शनों के लिए हजारों लोगों का हुजुम उन्हें अलविदा कहने पहुंचा। रविवार को हुए पुलवामा आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद मेजर विभूंति को वीरगति प्राप्त हुई थी। शहीद की अंतिम विदाई पर उनकी पत्नी, मां, दादी और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दौरान शहीद की पत्नी ने शहीद पति को सैल्यूट किया और जयहिंद का नारा भी लगाया। शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों ने वंदे मातरम, शहीद जवान अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे भी लगाए। जहां देश अपने शहीदों की शहादत पर आंसु बहा रहा है वहीं आतंकवादी और आतंक को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर लोग अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। देश अपने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। देश के लिए अपनी जिंदगी को कुर्बान कर देने वाला हर सिपाही अमर रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें-शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की अंतिम यात्रा, पत्नी ने सैल्यूट कर कहा जयहिंद

यह खबर भी पढ़ें-पुलवामा मुठभेड़ जारी, जवानों की शहादत के बाद छूटा आतंकवादियों का पसीना, दो आतंकी हुए ढेर

देहरादून/काजल

32669

You may also like