दिवंगत प्रकाश पंत के नाम पर होगी ये सड़क… कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि

June 19, 2019 | samvaad365

सविवालय में आज उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस बैठक से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि भी दी गई. स्व. प्रकाश पंत के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूरी कैबिनेट में स्व. प्रकाश पंत को भवपूर्ण तरीके से याद भी किया. कैबिनेट की इस बैठक में कई तरह के फैसले लिए गए.

स्व. प्रकाश पंत के नाम से होगा ये मार्ग
कैबिनेट बैठक से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देने के बाद एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया. जौलीग्रांट से बुइंया मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम अब दिवंगत प्रकाश पंत के नाम पर रखा जाएगा. इस फैसले से भी उत्तराखंड कैबिनेट ने प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी है. साथ ही कैबिनेट ने दो दिवसीय विधानसभा सत्र को भी मंजूरी दी है.

(संवाद364/किशोर रावत)

यह खबर भी पढ़ें-…जब भीमताल झील के ऊपर मंडराया हेलीकॉप्टर… जानिए क्यों..?

यह खबर भी पढ़ें –पहाड़ की वादियों में चल रही है 200 करोड़ की भव्य शादी … देखिए तस्वीरें…

38633

You may also like