रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में वसूला जा रहा मनमाना किराया

May 21, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों से घोड़ा-खच्चर संचालक मनमाने दाम वसूलकर बेवकूफ बना रहे हैं, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है। ऐसे संचालकों की धरपकड़ कर इनके खिलाफ 420 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जा रहा है। दरअसल, केदारयात्रा में हजारों की संख्या में देश-विदेश से हर दिन तीर्थयात्री पहुंच रहे है। तीर्थयात्री यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड में बेहद ही परेशान हो रहे हैं। उन्हें समय से घोड़ा-खच्चर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण उनसे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से ओवररेटिंग की शिकायत आ रही है। इसके लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। यात्री बनकर पुलिस की टीम जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। जब यात्री पुलिस प्रशासन को लिखित जानकारी देंगे, तभी कार्यवाही की जा सकती है।

यह खबर भी पढ़ें-पैतृक गांव में हुआ शहीद प्रमोद कुमार का अंतिम संस्कार

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी, गढ़वाल: उत्तराखंड का एक गाँव ऐसा भी जिसे देखकर लगता है कि वो भारत के नक्शे में नहीं…

संवाद365/कुलदीप राणा

37733

You may also like